40 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, (संवाद साधना)। ग्राम चिचोली में खरोरा पुलिस ने 40 पौवा शराब के साथ ग्राम फरहदा निवासी खूबचंद पिता जैलूराम सेन (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी इसे बेचेने के लिए प्लास्टिक बोरी में शराब को रखा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम चिचोली पेट्रोलपंप के सामने शराब ब्रिकी होने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी खूबचंद सेन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब के साथ शराब बिक्री की रकम 2 हजार रुपए को भी जब्त किया गया।
चोरी की एक्टिवा के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। ग्राम कोसरंगी में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को चोरी करने वाले आरोपी भैसमुड़ी निवासी महेश उर्फ गोलू पिता बिसनाथ यादव (32) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा भी जब्त कर ली है। खरोरा थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम कोसरंगी निवासी लेखराम ने 2 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमजे 6900 घर के बाहर खड़ी थी, जिसे कोई चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज के बाद आरोपी की पतासाजी की और आरोपी महेश को गिरफ्तार किया गया। रायपुर। रायपुर, (संवाद साधना)।



