Latest Posts

नवरात्र में छलकी आस्था, हलवा, पूरी व चावल का प्रसाद भक्तों ने किया ग्रहण

रायपुर। रायपुर, (संवाद साधना)। नवरात्र में मां दुर्गा के भक्तों की आस्था छलक पड़ी है। जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। नवदुर्गा युवा मित्र मंडल आदर्श नगर मोवा रायपुर में भी दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

यहां माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। नवरात्र के पहले दिन से ही यहां शाम होते ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटती है। नवरात्र के उपलक्ष्य में प्रतिदिन विविध आयोजन किए जा रहे हैं। बच्चों व महिलाओं के लिए विविध आयोजन जैसे चम्मच दौड़, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ आदि का आयोजन किया जाता है। महिला व पुरुषों की जस टोलियां देर रात तक जस गीत के माध्यम से माता की सेवा करते हैं। चतुर्थी को जगराता का कार्यक्रम हुआ जिसका आनंद हजारों भक्तों ने लिया। समिति के अध्यक्ष हरिओम साहू, मुख्य सचिव मोहनलाल साहू एवं कोषाध्यक्ष शंभूनाथ पठारी ने बताया कि दुर्गोत्सव के आयोजन का यह 17 वां वर्ष है। पंचमी पर माता का विशेष श्रृंगार कर विधि विधान से पूजा की गई। अष्टमी पर पूजा करने वालों भक्तों का तो तांता लगा रहा। नवमी को महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
501 कन्याओं का पूजन और भोज, रामकुंड मठ में गूंजे आशीर्वचनों के स्वर

शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मठ रामकुंड में महंत वेद प्रकाशचार्य महाराज की ओर से महागौरी अष्टमी यज्ञ किया गया। इसके बाद 501 कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज कराया गया। श्रद्धालुओं ने लक्ष्मी नारायण मठ में महागौरी अष्टमी का आशीर्वाद लिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बंटी कटरे ने बताया इस शुभ मौके पर महंत वेद प्रकाश का आशीष वचन प्राप्त हुआ। उन्होंने कन्याओं को शक्ति, देशभक्ति आत्मविश्वास और कर्तव्य भाव को प्रेरित करने का भाव जगाया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, जिला मंत्री बंटी कटरे, जिला सह मंत्री किशोर पटले, साधु-संत, बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही।

Latest Posts

Don't Miss