Latest Posts

अभनपुर के पूर्व विधायक ने दुर्गा पंडालों में किए दर्शन

 
अभनपुर, संवाद साधना। पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अभनपुर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और नगर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में उनके साथ अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे, उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी, पार्षद नीलकमल गिलहरे, डोमेन साहू, बीरेंद्र सिन्हा, बीरबल टंडन, जीत गांधी, ओमप्रकाश साहू, घासु साहू, रेणुका साहू, सोनित ध्रुव, शशि शर्मा, रवि साहू एवं सुमित तंबोली भी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक श्री साहू ने नगरवासियों को नवरात्रि एवं विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Latest Posts

Don't Miss