Latest Posts

होलसेल इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 2.45 लाख पार

– दुकान के पीछे शटर में गेप बनाकर घुसा आरोपी

रायपुर, संवाद साधना । रामसागर पारा पंजाब ऑयल मिल गली में स्थिति एक इलेक्ट्रिक होलसेल दुकान में चोरी हुई है। यहां से अज्ञात चोरों ने 2.45 लाख पार कर दिया है। आरोपी दुकान में पीछे की तरफ से शटर में गेप बनाकर भीतर घुसा। फिर घटना को अंजाम दिया। आजाद चौक पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
राजेन्द्र नगर निवासी गुरु दर्शन सिंह की रामसागर पारा में पंजाब ऑयल मिल गली में इलेक्ट्रिक सामान की होलसेल दुकान है। दुकान रोज सुबह 11 बजे खुलती और रात 9 बजे बंद होती है। &0 सितंबर की सुबह 11 बजे जब दुकान मालिक और उनके कर्मचारी दुकान के भीतर गए, तो केबिन का सामान बिखरा हुआ था।
शटर को रॉड से उठाकर घुसा चोर
दुकान में रखे अलमारी का लॉकर भी खुला था। चोर ने लॉकर में रखे 2 लाख 45 हजार रुपए पार कर लिए थे। चोर दुकान के भीतर पीछे की तरफ का शटर को रॉड से उठाकर घुसा था। इस मामले में व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।

Latest Posts

Don't Miss