Latest Posts

सूने मकान में 4.50 लाख की चोरी, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

रायपुर,(संवाद साधना)। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियाखुर्द शिव विहार कॉलोनी में 20 सितंबर को हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस चोरी में शामिल दो सगे भाई समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता रानी सिन्हा अपने घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान का दरवाजा टूटा हुआ था और आलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब था। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 4.50 लाख रुपए आंकी गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

राजधानी की नाइटलाइफ़ पर ताला!

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात को कटोरा तालाब सिविल लाइन निवासी संजय कुमार साहू, उसके भाई चेतन लाल साहू और साथी उगेश उर्फ राजेंद्र साहू ने अंजाम दिया। तीनों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मुजगहन की संयुक्त टीम ने दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई।

विदर्भ का छत्तीसगढ़ कप 2025 पर कब्जा, तमिलनाडु को हराया

चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक मामले भी सामने आया है। चेतन लाल साहू पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है, जबकि उगेश उर्फ राजेंद्र दुष्कर्म और आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल निरुद्ध रह चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एंटी क्राइम यूनिट और मुजगहन थाना टीम की अहम भूमिका रही। रायपुर,(संवाद साधना)।

Latest Posts

Don't Miss