न्यूड पार्टी से लेकर स्ट्रेंजर पूल पार्टी तक, अब 7 बड़े बार-क्लब बंद – हाइपर क्लब मालिक गिरफ्तार
रायपुर,(संवाद साधना)। प्रदेश की राजधानी में नाइटलाइफ़ पर पुलिस और प्रशासन की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक चल रही है। लगातार हो रहे विवादास्पद आयोजनों और नियमों की अनदेखी पर अब सख़्त कार्रवाई शुरू हो गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 7 बड़े बार और क्लबों का लाइसेंस तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया है, वहीं पुलिस ने हाल ही में हाइपर क्लब के मालिक जेम्स बेक को गिरफ्तार कर लिया है।
पार्टियों को लेकर बवाल – न्यूड पार्टी से पूल पार्टी तक
पिछले कुछ दिनों से रायपुर में अलग-अलग तरह की पार्टियों को लेकर लगातार बवाल मच रहा है। पहले न्यूड पार्टी विवाद ने शहर को हिला दिया, और फिर स्ट्रेंजर पूल पार्टी के पोस्टर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। शहर के हाइपर क्लब में इस पार्टी का प्रचार-प्रसार किया गया था। बताया गया कि 21 सितंबर को यह पार्टी स्स् फॉर्म हाउस में होनी थी। लेकिन आयोजन से पहले ही विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस ने 14 सितंबर को 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें फॉर्म हाउस के मालिक संतोष गुप्ता, संतोष जेवानी और अजय महापात्र समेत अन्य शामिल थे। वहीं, प्रमोटर और हाइपर क्लब संचालक जेम्स बेक, अवनीश गंगवानी, देवेंद्र यादव और दिनेश सिंह के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज की गई थी। इसके बाद 15 सितंबर को पुलिस ने जेम्स बेक को गिरफ्तार कर लिया।
कलेक्टर के आदेश के बाद 7 क्लबों पर ताला
अब प्रशासन ने नाइटलाइफ़ पर और बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर ने राजधानी के हाईप्रोफ़ाइल बार और क्लबों को अनुज्ञप्ति शर्तों के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था बिगाडऩे के आरोप में तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इनमें हाईपर क्लब, सिमंस बार,मोका क्लब(जुनेजा वेंचर्स ), आईपी क्लब (रॉयल रिट्रीट ), जूक क्लब(होटल शीतल इंटरनेशनल), ओटीआर ( होटल मिलानो फूड कंपनी ) और होटल बार (सेमरॉक ग्लोबल, सेरीखेड़ी) शामिल है।



