Latest Posts

विदर्भ का छत्तीसगढ़ कप 2025 पर कब्जा, तमिलनाडु को हराया

– दीशा कसाट की विस्फोटक बल्लेबाजी, फाइनल में 7 विकेट से आसान जीत

रायपुर,(संवाद साधना)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ कप 2025 सीनियर विमेंस टी-20 टूर्नामेंट का रोमांचक समापन सोमवार को हुआ। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने तमिलनाडु को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तमिलनाडु की बल्लेबाजों को शुरुआत से ही विदर्भ की सटीक गेंदबाजी ने दबाव में रखा। सलामी बल्लेबाज रोशनी राजखेशरन ने 43 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। उनके अलावा कमलीनी जी ने 25 रन और अनुषा ने नाबाद 24 रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए और निर्धारित 20 ओवरों में टीम 6 विकेट पर केवल 106 रन ही बना सकी। विदर्भ की गेंदबाजी की बात करें तो आर्या गोहाने, आरती बहेनवाल और तृप्ति लोधे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके।

उपमुख्यमंत्री साव ने किया 117 करोड़ से ज्यादा की लागत के तीन पुलों का उद्घाटन

दीशा कसाट का धमाकेदार जवाब
107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम ने शुरू से ही आक्रमक तेवर दिखाए। सलामी बल्लेबाज दीशा कसाट ने तमिलनाडु की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 14.2 ओवरों में टीम को जीत दिला दी। दीशा ने 73 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें चौके-छक्कों की झड़ी देखने को मिली। उनके साथ रिद्धि नायक ने 22 रन बनाए और टीम को मजबूती दी। तमिलनाडु की ओर से अक्षरा और किर्तना ने 1-1 विकेट जरूर हासिल किए, लेकिन लक्ष्य बहुत छोटा होने के कारण दबाव बना पाना मुश्किल रहा।

क्राइम की तीन खबरें एक साथ पढ़े

Latest Posts

Don't Miss