Latest Posts

नवरात्रि, दशहरा व दीपावली जैसे त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें : संतोष पांडेय

– भाजपा ने गिनाए जीएसटी सुधार के फायदे

रायपुर,(सवाद साधना)। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक आर्थिक रणनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की सच्ची अभिव्यक्ति है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहीं। श्री पांडेय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र केवल एक विचार नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का मिशन है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मोदी ने संकट को अवसर में बदलकर आत्मनिर्भर भारत का मार्ग दिखाया। 25 सितंबर से शुरू हुआ आत्मनिर्भर भारत अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा।

प्रिटिंग इंक के गोदाम में लगी आग, दमकल की तीन गाडिय़ों ने पाया काबू


स्वदेशी से सैन्य, स्टार्टअप और अर्थव्यवस्था में छलांग
संतोष पांडेय ने बताया कि बीते एक दशक में भारत ने स्वदेशी तकनीक और उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। 2014 में जहां भारत रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भर था, वहीं अब देश 23,622 करोड़ रुपए के रक्षा निर्यातक के रूप में उभरा है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, जहां 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है और 100 से अधिक यूनिकॉर्न स्टार्टअप आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से गरीब, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग सबसे अधिक लाभान्वित हुए हैं।

प्रिटिंग इंक के गोदाम में लगी आग, दमकल की तीन गाडिय़ों ने पाया काबू


छत्तीसगढ़ बनेगा आत्मनिर्भर भारत का अग्रणी राज्य
श्री पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोडऩे की रणनीति पर काम चल रहा है। बस्तर की लोक कला, चांपा का कोसा, जशपुर की कॉफी और महिला स्व-सहायता समूहों के हर्बल उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। बस्तर आर्ट, डोकरा और टेराकोटा जैसी पारंपरिक कलाएं भारत की सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी हैं। इससे न केवल बचत होगी बल्कि देश आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम भी बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, हर भारतीय को गर्व से कहना चाहिए मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी बेचता हूं। यही आत्मनिर्भर भारत का असली सार है। पत्रकारवार्ता में आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रदेश संयोजक रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छगनलाल मूंदड़ा उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss