Latest Posts

प्रिटिंग इंक के गोदाम में लगी आग, दमकल की तीन गाडिय़ों ने पाया काबू

रायपुर,(संवाद साधना)। खमतराई में रविवार को प्रिंटिंग इंक के गोदाम में आग लग गई है। आग इतनी तेज है कि धुएं का काला गुबार आसमान में दिख रहा है। दमकल की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है।

यर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने फोम डालकर आग पर काबू पाया। यह एक प्रिंटिंग इंक का गोदाम था, जहां थिनर और केमिकल जैसे ज्वलनशील पदार्थ भी रखे हुए थे। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। फिलहाल खमतराई पुलिस मौके में जांच में जुट गई है।
आग लगने की घटना करीब 3:15 बजे के आसपास की है। रविवार होने की वजह से गोदाम के भीतर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। तभी अचानक गोदाम के एक तरफ से आग की लपटे उठने लगी, जब धुआं ऊपर की ओर उठने लगा तो लोगों की नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

Latest Posts

Don't Miss