Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

20 लाख रुपए के थे 100 मोबाइल बरामद, जिन्हें पुलिस ने लौटाए

चोरी व गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों के चेहरे खिले

– वर्षभर में अब तक 1.50 करोड़ के फोन लौटाए गए

रायपुर, (संवाद साधना)। सिविल लाइंस स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रेसवार्ता ली। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा मोबाइल जो चोरी या गुम हुए थे, जिन्हे ढूंढकर मोबाइल मालिकों को वापस लौटाए गए। एसएसपी ने बताया कि एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थानों की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। टीम ने गुम मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण करते हुए यह पता लगाया कि कौन-कौन वर्तमान में इस फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई मामलों में मोबाइल इस्तेमाल करने वालों को जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने फोन बंद कर दिया। टीम ने अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाइल जब्त कराए और रायपुर भिजवाए।


अब तक के1.50 करोड़ के मोबाइल किए बरामद
बरामद किए गए मोबाइल फोन सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों से भी मिले। इनमें अलग-अलग कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल थे। कई मामलों में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे लोगों ने खुद भी स्वेच्छा से फोन को साइबर सेल में कुरियर किया। अब तक वर्ष 2025 में रायपुर पुलिस 750 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपए है।


अपील: मोबाइल गुम होने पर तुरंत पोर्टल पर इसकी जानकारी दें
रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पोर्टल पर इसकी जानकारी दें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें, ताकि मोबाइल किसी अपराध में उपयोग न हो। साथ ही, लोगों से यह भी अनुरोध किया गया है कि लावारिस या संदिग्ध स्थिति में मिले मोबाइल को साइबर सेल कार्यालय, सिविल लाइन में जमा कराएं। ऐसे जिम्मेदार नागरिकों को पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss