Latest Posts

मणिकर्णिका एक्सपो, एक छत के नीचे देशभर का हुनर

रायपुर,(संवाद साधना)। अग्रवाल महिला मंडल 27-28 सितंबर को अग्रसेन धाम में दो दिवसीय मणिकर्णिका एक्सपो आयोजित कर रहा है। इसमें सूरत से रियल डायमंड ज्वेलरी, जयपुर की साडिय़ां, कोलकाता की डिजाइनर ड्रेसेस, दिल्ली का फुटवियर और मुंबई की ज्वेलरी सहित विभिन्न राज्यों व मेट्रो सिटीज से व्यापारी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के स्थानीय कारोबारियों को भी मंच मिलेगा। मंडल अध्यक्ष ममता अग्रवाल के मार्गदर्शन और डायरेक्टर बॉबी जैन, संध्या अग्रवाल व ज्योति अग्रवाल के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है। प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल ने बताया कि एक छत के नीचे सब कुछ उपलब्ध होगा, रायपुरवासियों को शॉपिंग का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

Latest Posts

Don't Miss