Latest Posts

नए प्रदेश कार्यालय का हुआ शुभारंभ, कैट कनेक्ट ऐप एवं वेबसाइट भी लॉन्च

– बड़ी संख्या में व्यापारिक संगठनों के सदस्य रहे उपस्थित
 
रायपुर, (संवाद साधना)। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार को कैट के नवीन प्रदेश कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ। साथ ही कैट कनेक्ट ऐप एवं वेबसाइट का लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कैट के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि कैट राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल आह्वान को प्राथमिकता होनी चाहिए। विदेशी कंपनियों की अनुचित व्यापार नीतियों से छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं जिससे भारत के स्थानीय व्यापार को बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता आज विश्वस्तरीय है, और कीमत भी उचित है। कैट के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कैट छत्तीसगढ़ का नवीन प्रदेश कार्यालय अत्यधिक आधुनिक एवं सुसज्जित कार्यालय है। यह कार्यालय कैट युवा टीम की मेहनत का प्रतिफल है। कैट राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि नया कार्यालय केवल ईंट और पत्थरों का भवन नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की एकता, संघर्ष और सफलता का प्रतीक है। यह परिसर व्यापारी समाज के लिए मार्गदर्शन, सहयोग और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में राज्यभर के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Latest Posts

Don't Miss