Latest Posts

स्मार्ट मीटर के खिलाफ सडक़ों पर उतरे उपभोक्ता, बिजली हाफ योजना बहाली की उठी मांग

-आरोप प्रति मीटर 25,000 रुपए का भुगतान अदानी कंपनी को किया जा रहा

 
रायपुर, (संवाद साधना)। छत्तीसगढ़ बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन (सीजीइसीए) ने मंगलवार को अंबेडकर चौक, कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ और बिजली हाफ योजना दोबारा लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।
पुराने मीटर ठीक थे, फिर भी हटाया गया
राज्य सलाहकार विश्वजीत हारोड़े ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लाखों उपभोक्ताओं से जबरन वसूली हो रही है। पुराने मीटर ठीक थे, फिर भी उन्हें हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली बिल कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रति मीटर 25,000 रुपए का भुगतान अदानी कंपनी को किया जा रहा है।
कार्रवाई नहीं तो राज्यव्यापी होगा आंदोलन
राज्य प्रभारी आत्माराम साहू ने इसे बिजली का निजीकरण बताते हुए कहा कि यह गरीबों पर सीधा हमला है। स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने से उपभोक्ताओं को पहले रिचार्ज करना पड़ेगा, और टाइम ऑफ डे टैरिफ के कारण ज्यादा जरूरत के समय ज्यादा रेट देना होगा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि बिजली हाफ योजना बहाल और स्मार्ट मीटर योजना रद्द नहीं हुई, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

 

Latest Posts

Don't Miss