Latest Posts

पढऩे आए दक्षिण अफ्रीकी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

रायपुर, (संवाद साधना)। दक्षिण अफ्रीका से यहां पढ़ाई करने आए एक विदेशी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले (22) के रूप में हुई है, जो दक्षिण अफ्रीका का नागरिक था और मेट्स यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने आया था।
जानकारी के मुताबिक निकमबुले का बैग मुंबई एयरपोर्ट पर चोरी हो गया था, जिसमें उसकी मानसिक रोग की दवाइयां रखी हुई थीं। दवाई न मिलने की वजह से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। तीन दिनों से वह अपने परिजन का कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा था। सोशल मीडिया पर मुंबई में उसकी अजीब हरकतों के वीडियो भी वायरल हुए थे।
स्थिति गंभीर होने पर साउथ अफ्रीकन एंबेसी के प्रतिनिधि उसे रायपुर लाए और यूनिवर्सिटी प्रबंधन की मदद से 19 सितंबर को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन और एंबेसी ने मिलकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

Latest Posts

Don't Miss