Latest Posts

दीपावली-छठ पर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रायपुर (संवाद साधना)। दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष पहल की है। यात्रियों को आरामदायक यात्रा और कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) जयनगर (इतवारी) के बीच 08 फेरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव रहेगा। रेलवे का कहना है कि इस व्यवस्था से त्योहारों के समय अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा और यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में कंफर्म बर्थ के साथ सुगम सुविधा मिलेगी।
प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी
गाड़ी संख्या 08869 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर 2025 से 6 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसी तरह से गाड़ी संख्या 08870 इतवारी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी।

ट्रेन का रूट व ठहराव
्रगाड़ी संख्या 08869 इतवारी से सुबह 11 बजे रवाना होकर गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ होते हुए दूसरे दिन रात 10:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। शनिवार की रात 12:30 बजे शुरू होकर रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए रविवार दोपहर 2 बजे इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।

Latest Posts

Don't Miss