Latest Posts

1106 पदोन्नत व्याख्याताओं के लिए ओपन काउंसिलिंग 25 से

रायपुर, (संवाद साधना)। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने कार्यालयीन आदेश दिनांक 22 जुलाई 2025 के तहत शिक्षक पद से व्याख्याता और व्याख्याता एलबी संवर्ग में विषयवार पदोन्नति आदेश जारी किया है। पदोन्नत व्याख्याताओं के शाला आबंटन की प्रक्रिया ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह काउंसिलिंग 25 से 28 सितंबर तक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय परिसर शंकर नगर रायपुर में संपन्न होगी। इस प्रक्रिया में कुल 1106 पदोन्नत व्याख्याता/व्याख्याता एलबी शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह भी बताया कि काउंसिलिंग से संबंधित प्रतिदिन की सूची, रिक्त पदों की सूची और समय-सारणी विभागीय पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://द्गस्रह्वश्चशह्म्ह्लड्डद्य.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/पर उपलब्ध है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी पदोन्नत व्याख्याताओं से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Latest Posts

Don't Miss