रायपुर, (संवाद साधना)। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के लिए हो रहे चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामगोपाल छिरोल्या भोपाल से रायपुर पहुंचे। इस दौरान गहोई भवन में अध्यक्ष अशोक बानी समेत समाज के सदस्यों ने उनका सम्मान किया। छिरोल्या ने समाज की सर्वसुविधायुक्त भवन की सराहना की। उन्होंने गहोई वैश्य समाज की राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना कराने की बात कही। समाज के अध्यक्ष बानी ने कहा कि जनगणना के लिए अपना पक्ष रखने सम्पूर्ण वैश्य समाज को संगठित करने का प्रयास होना चाहिए। सचिव संजय गेड़ा ने बैठक का संचालन किया। इस मौके पर सुमित कंदेले, वीरेन्द्र सोनी, पंकज सरावगी, विनोद सुहाने, दिनेश नौगरिया, प्रमोद सिपौल्या, सुनील सेठ मौजूद थे।



