Latest Posts

आधी रात बीच रास्ते में बर्थडे मनाने वाले चार युवक गिरफ्तार

रायपुर, (संवाद साधना)। तिल्दा से बनरसी बीच मार्ग पर आधी रात केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाने वाले खरोरा निवासी वकार आलम (23), आदित्य पुढीर (19), हर्ष गुप्ता (27), सजल सिंह (27) और गौरव त्रिपाठी (25) को खरोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 18-19 सितंबर की मध्य रात्रि 12 से 12:30 बजे कार से तिल्दा से बनरसी जा रहा था। उसी समय खरोरा में मसल मनिया जिम के सामने बीच रोड में वकार आलम, सजल भाठिया एवं उनके अन्य साथी लोगों ने बीच सडक़ पर कार खड़ी कर रास्ता रोक दिया था तथा जोरों से अतिशबाजी में केक काट रहा था और सजल भाटिया एवं उनके अन्य साथियों द्वारा हैप्पी बर्थडे बोल रहे थे रास्ता रोकने के कारण रोड जाम हो गया था, जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

Latest Posts

Don't Miss