-आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी किया गया बरामद
रायपुर, (संवाद साधना)। खरोरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से अनाचार के आरोप में ग्राम फरहदा थाना खरोरा निवासी पूर्णेन्द्रु धीवर (20) और लोकेश कुमार यादव उर्फ लल्ला (20) को गिरफ्तार किया है।
खरोरा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि 20 सितंबर को महिला थाना रायपुर से बिना नंबरी डायरी प्राप्त होने पर पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले में पीडि़ता का कथन कराया गया है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर बालिका/ महिला संबंधी अपराध में अंकुश लगाने गिरफ्तार किया गया है



