Latest Posts

शराब के साथ दो महिला, धमकाने व आधार कार्ड दुरुपयोग करने वाला सहित मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

डेरापारा से दो महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

रायपुर, (संवाद साधना)। थाना खमतराई पुलिस ने अवैध शराब बिक्रीू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेनु सोनवानी और चांदनी सोनी डेरापारा रावांभाठा के पास बोरी में देशी मसाला शराब बेचते पकड़ी गईं। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 181 पौवा यानी 32.580 बल्क लीटर शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। दोनों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
————
लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार
रायपुर। थाना आजाद चौक पुलिस ने आमापारा कारी तालाब पार्किंग के पास लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बजरंग नगर निवासी संजय भोई हाथ में चाकू लहराते राहगिरों को भयभीत कर रहा था। मौके पर पुलिस ने घेराबंदी कर चाकू सहित आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
——————
आधार कार्ड का दुरुपयोग करने वाला युवक पकड़ा गया
रायपुर। थाना गंज पुलिस ने आईडी प्रूफ के लिए किसी अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड का दुरुपयोग करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। सप्रे शाला गली निवासी आरोपी संभव जैन ने फर्जी आधार कार्ड देकर एक युवक ने होटल में ठहरा था, बाद उसने पेमेंट नहीं किया। जिसके बाद होटल संचालक ने पेमेंट के लिए आधार कार्ड पर दिए नंबर पर संपर्क किया, तो कॉल एक युवती के पास पहुंचा। बातचीत के दौरान पता चला कि युवक ने जो आधार कार्ड दिया था वह उस युवती का था। युवती ने इस मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तेलीबांधा इलाके में रहती हैं। 20 सितंबर को वह घर पर थी। कभी शाम के 6:30 बजे गंज थाना इलाके के होटल रियान इन से फोन आया। फोन पर होटल संचालक ने बताया कि आपका बिल बकाया है। इस पर अंकिता ने कहा कि वह उस होटल में कभी ठहरी ही नहीं है। इसके जवाब में होटल संचालक ने उसे एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी भेजी, जो युवती की थी।
—————————

शराब के नाम पर पैसे मांगने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। थाना आजाद चौक पुलिस ने खपरा भट्टी निवासी आरोपी मयंक तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। प्रार्थी पप्पू ढीमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 सितंबर को कारी तालाब रोड पर खड़े होने के दौरान आरोपी मयंक ने उससे शराब-गांजा पीने के लिए 500 रुपये मांगे। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से मारपीट की। शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Latest Posts

Don't Miss