Latest Posts

वीआईपी रोड के मध्य मार्ग पर कहीं आपकी गाड़ी एयरपोर्ट से वापसी की ताे कटेगा ई-चालान

 

-एयरपोर्ट जाने के लिए नहीं होगी देरी, वीआईपी रोड का मध्य मार्ग हुआ वन-वे
– केवल जाने के लिए, आने के लिए करेंगे सर्विस रोड का उपयोग
– वन-वे आदेश की कैमरे से की जाएगी निगरानी, उल्लंघन करने पर होगा ई-चालान
रायपुर। वीआईपी रोड के मध्य मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। अब इस मार्ग से केवल एयरपोर्ट जाने के लिए ही उपयोग किया जाएगा, यदि इसी मार्ग से वापसी हुई तो सीधे ई-चालान कटेगा। इस मार्ग की निगरानी तीसरी आंख से की जा रही है।


माना विमानतल जाने वाले वीआईपी मार्ग में श्रीराम मंदिर के सामने से नवा रायपुर विमानतल प्रवेश मार्ग तक 3 मार्ग है, जिसमें एक मध्य मार्ग एवं दोनों ओर एक-एक सर्विस रोड बनाया गया है। माना विमानतल जाने वाले के लिए मध्य मार्ग तथा वीआइपी रोड के दोनों ओर होटल, मैरिज पैलेस एवं अन्य संस्थानों में आवागमन करने वालों के लिए सर्विस रोड दिया गया है। माना विमानतल, होटल, मैरिज पैलेस एवं अन्य संस्थानों, ग्रामों से शहर की ओर आने के लिए लोग मध्य मार्ग का उपयोग करते है, जिससे मध्य मार्ग का यातायात दबाव बढ़ गया है और ओवरटेक करने की हड़बड़ी में सडक़ दुर्घटनाए घटित हुई है।
जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में लिया था निर्णय
10 सितंबर को कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से वीआईपी मार्ग के मध्य मार्ग को माना विमानतल जाने वाले यात्रियों के वाहनों के लिए आरक्षित कर वन-वे घोषित करने तथा अन्य वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया था। निर्णय के उपरांत नगर निगम, परिवहन एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने रोड का निरीक्षण किया। सोमवार से मार्ग के मध्य मार्ग को एकांकी मार्ग किए जाने का निर्णय लिया गया था।

शहर की ओर आने वाले करेंगे सर्विस रोड का उपयोग
माना विमानतल व ग्राम फंडहर, टेमरी व माना पीटीएस की ओर से शहर आने वाले लोग सर्विस रोड का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे। श्रीराम मंदिर टर्निंग से विमानतल के अलावा अन्य गंतव्य को जाने वाले सर्विस रोड से आवागमन करेंगे।
अवहेलना 2500 का भरना पड़ेगा जुर्माना
ग्राम फुंडहर चौक, टेमरी चौक, पीटीएस चौक व माना विमानतल तिराहा से मध्य मार्ग में शहर की ओर आने पर वन-वे आदेश का अवहेलना करने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 179 के प्रावधानों तथा धारा 184 रांग साइड चलने के कारण 2500 रुपए जुर्माना राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

कैमरे से की जाएगी निगरानी
माना विमानतल प्रवेश मार्ग, माना पीटीएस चौक, ग्राम टेमरी ,ग्राम फुंडहर चौक एवं मौल श्री विहार से मध्य मार्ग में प्रवेश को रोकने के लिए इन स्थानों पर मध्य मार्ग में रांग वे डिटेक्शन कैमरा के माध्यम से ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी।
इस कारण लिया गया निर्णय
बीआईपी रोड में तेज रफ्तार वाहनों के आवागमन से लगातार सडक़ हादसें हो रहे है। विगत 20 माह में ही माना एवं तेलीबांधा पुलिस थाने में दर्ज प्रकरणों के आधार पर 55 दुर्घटना में 16 लोगों की मौत व 59 लोग घायल हुए है। माना विमानतल समय पर पहुंचने की आपाधापी में तेज गाडियां चलने से अनियंत्रित होकर दुर्घटना का कारण बन रहा है।

 

Latest Posts

Don't Miss