Latest Posts

म्यूल बैंक अकाउंट संचालित करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, (संवाद साधना)। म्यूअल बैंक अकाउंट संचालित करने वाले माउंट कारगिल गली वार्ड नंबर 29 जगन्नाथ नगर रायपुर निवासी राजेश तांडी पिता राजू तांडी (38), मोमिन पारा रायपुर निवासी शब्बीर खान पिता नजीर खान (38), सुभाष नगर केके रोड मौदहापरा रायपुर निवासी अजय तांडी पिता युधिष्ठिर तांडी (25), डागा पेपर फैक्ट्री डब्ल्यू 54 कविता नगर मोतीनगर बोरियाखुर्द टिकरापारा रायपुर निवासी गजेन्द्र ध्रुव पिता भरत लाल (19), मंडी गेट के पास देवेन्द्र नगर रायपुर निवासी जीतेश दास पिता राकेश दास (34), कटोरा तालाब रायपुर निवासी किशोर छाबड़ा पिता गोपाल दास छाबड़ा (49), अशोक नगर गुढिय़ारी निवासी सचिन लिलहारे पिता पप्पू लिलहारे (28) और बगदेहीपारा तर्री रोड गोबरा नयापारा निवासी अब्दुल गनी मेनम पिता अब्दुल रसीद मेमन (37) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में 44/25, 129/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी थी। इसी दौश्रान साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने तथा अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में उपयोग करने वाले लोगों को चिन्हांकित कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी बैंक खातों को रेंट बेसिस पर और कुछ लोग ठगी के रकम से 10 से 20 प्रतिशत कमीशन के बेसिस पर उपलब्ध कराते थे। बैंक से भी ऐसे म्यूल बैंक अकाउंट की लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में या असामान्य ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आए हैं, जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिए करते थे। म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Latest Posts

Don't Miss