Latest Posts

रिडायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर व महिला से 6 लाख की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर, (संवाद साधना)। ठगों ने राजधानी के एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर व एक महिला से लगभग 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। रायपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ई-चालान के नाम पर हो रही ठगी को लेकर अब परिवहन विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। राजधानी रायपुर के एको रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के साथ साइबर फ्रॉड का मामला प्रकाश में आया है। योनो एसबीआई ऐप अपडेट करने के बहाने लिंक भेज कर अधिकारी के अकाउंट से रुपए पार कर लिए। वहीं एक अन्य महिला भी ठगी का शिकार हुई है। इस तरह दोनों मामलों में 6 लाख से अधिक के ठगी किए जाने का मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ठगी के शिकार पुलिस अधिकारी उन्नी नायर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि वह पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुआ है। 7 अगस्त 2025 को उनके मोबाइल पर योनौ एसबीआई एप को अपडेट करने के लिए मैसेज आया। उन्होंने लिंक को क्लिक किया और अपडेट करने की कोशिश की। इस दौरान दो से तीन बार ओटीपी आया लेकिन उसने शेयर नहीं किया। वहीं ठगी की शिकार महिला अर्चना भदौरिया ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि 15 सितंबर को उनके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था कि 1000 चालान काटा गया है। उन्होंने लिंक को क्लिक किया कुछ देर बाद मैसेज ऑटोमेटिक डिलीट हो गया। 17 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे उन्हें मैसेज आया। इसके बाद 5 लाख 12 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। ठग ने उनके बैंक खाते को खाली कर दिया था। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी जिसमें बताया है कि किसी ने हैक कर उनके साथ साइबर फ्रॉड किया है। इस मामले में टिकरापारा पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Latest Posts

Don't Miss