Latest Posts

पर्स स्नेचिंग करने वाले तीन नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर, (संवाद साधना)। गुढिय़ारी थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी में हुई पर्स स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में शामिल तीनों आरोपी नाबालिग निकले। घटना 10 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे हुई थी। महिला सविता राय पैदल घर जा रही थीं, तभी एक्टिवा में सवार तीन लडक़ों ने उनका पर्स छीन लिया। अचानक खींचतान से महिला गिर गई और उनके सिर व नाक में चोट आई। पर्स में 1000 रुपये नगद और कागजात थे।
महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व गुढिय़ारी थाना पुलिस ने मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को पकड़ा और उनके कब्जे से महिला का पर्स, नकदी, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त किया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मोहल्लों और स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss