– सेरीखेड़ी में किया जाएगा स्वागत, पंच प्यारों की अगुवाई में होगा जाएगी नगर कीर्तन
– 350 शहीदी शताब्दी दिवस पर धुबरी साहिब से निकली है यात्रा, श्रीअनंतपुर
रायपुर,(संवाद साधना)। असम के धुबरी साहिब से निकली गुरुतेग बहादुर जी की यात्रा कल रायपुर पहुंचेगी। करीब 10 हजार किमीटर की दूरी तय कर राजधानी में पहुंचेगी। स्वागत को लेकर सिख समाज के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रेसवार्ता में अल्प संख्या आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि श्री गुरुतेग बहादुर जी के 350 शहीदी शताब्दी दिवस के अवसर पर असम के धुबरी साहिब से यात्रा आरम्भ हुई थी, जो सरायपाली बसना होते हुए यात्रा रायपुर पहुंचेगी। रायपुर में यात्रा का स्वागत छेरी खेड़ी के पास किया जाएगा। सेरी खेड़ी के पास भव्य स्वागत द्वार और दो बड़े स्टेज बनाए जा गए हैं। मुख्य स्टेज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सहित मंत्री मंडल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुखजन उपस्थित रहेंगे। यात्रा के स्वागत लिए रायपुर के सभी 18 गुरुद्वारा कमेटी के के सदस्य, विधायकगण, महापौर सहित प्रमुखजन रहेंगे। दूसरे मुख्य स्टेज पर सिक्ख समाज के प्रमुखजन प्रमुखजन सरायपाली के पास से आगवानी कर लेकर आएंगे। रायपुर राजधानी में यात्रा के आगमन की भव्य स्वागत तैयारियां की गई है। लगभग 20 से अधिक स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है, जिसमें श्री गुरुतेग बहादुर जी के इतिहास को दिखाया जाएगा साथ ही यात्रा के पूरे मार्ग पर साउंड सिस्टम के माध्यम से गुरुवाणी कीर्तन की मधुर वाणी चलती रहेगी। यात्रा मुख्य रूप से नगर कीर्तन के रूप में वीआईपी चौक राम मंदिर के पास से नगर कीर्तन के रूप में आरम्भ होगी, जहां से खालसाई शान के साथ आरम्भ होगी। शहीद शताब्दी नगर कीर्तन यात्रा जो कि असम के धुबरी साहिब से आरम्भ हुई थी में दो बड़े ट्राला नुमा बस सहित 20 वाहन सम्मिलित है और 200 सेवकों का जत्था पंज प्यारे और पवित्र ग्रन्थ साहिब सम्मिलित है एक बड़े ट्राले को कांच वाले पारदर्शी बस में परिवर्तित किया गया है। ऐतिहासिक गुरुओं के समय के शस्त्र जो मुगलों से युद्ध के दौरान प्रयोग किए जाते थे सम्मिलित है। प्रेसवर्ता के दौरान समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया, जगजीत सिंह खनूजा, जी इस भामरा द्वारा संयुक्त रूप से ली गई पत्रकारवार्ता के माध्यम से यह जानकारी दी गई।
30 से अधिक स्थानों पर होगी पुष्प वर्षा, यहां से गुजरेगी यात्रा
राजधानी रायपुर में नगर कीर्तन यात्रा के लिए 30 से अधिक स्थानों पर स्टेज बनाए जा रहे है, जहां पुष्प वर्षा की जाएगी साथ ही अन्य समाज व्यापारिक संगठन, राजनीतिक संगठनों द्वारा भी स्वागत किया जाएगा। यात्रा रायपुर के प्रमुख मार्ग तेलीबांधा मरीन ड्राइव, गुरुद्वारा बाबा बुड्डा साहिब, शंकर नगर चौक, गुरुतेग बहादुर उद्यान, घड़ी चौक, शास्त्री चौक, जय स्तंभ चौक, शारदा चौक, फूल चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक, राजकुमार कॉलेज, अनुपम गार्डन, साइंस कॉलेज, यूनिवर्सिटी होते हुए महोबाबाजार, से टाटीबंध गुरुद्वारे पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। 21 सितंबर को दुर्ग डोंगरगढ़ मार्ग से गोंदिया (महाराष्ट्र) के लिए रवाना होगी।



