Latest Posts

रैन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने पर, 26 भवन मालिकों की 4.22 लाख की एफडीआर राजसात

रायपुर,(संवाद साधना)। नगर निगम के जोन-7 में 26 भवन स्वामियों द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित नहीं किए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जोन-7 के जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने इन स्वामियों की कुल 4 लाख 22 हजार 632 की एफडीआर राशि राजसात करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन भवन स्वामियों ने भवन अनुज्ञा प्राप्त करते समय रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की शर्त पर एफडीआर के रूप में राशि जमा की थी। निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद इन्होंने सिस्टम नहीं लगाया। साथ ही एफडीआर मुक्त कराने के लिए कोई आवेदन जमा नही किया।
वहीं नगर निवेश विभाग द्वारा स्पष्ट किया है कि जिन भवन मालिकों द्वारा रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं बनवाया गया है उसे शासन के अधिनियमों के तहत उनकी राशि राजसात की जाएगी। इससे पहले जोन 8 में भी हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण किया गया साथ जहां नही बनाया गया था उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और उनकी राशि भी राजसात किया गया।

 

Latest Posts

Don't Miss