Latest Posts

जानेलवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, संवाद साधना। वाहन दुर्घटना के विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 16 अगस्त की है, जब महावीर चौक पर स्कूटी सवार अस्वीन सिंह को तेज रफ्तार एक्टिवा चालक रंजीत सिंह ने टक्कर मार दी। विवाद बढऩे पर आरोपी रंजीत और उसके साथी प्रार्थी सुजीत सिंह पर डंडा और चाकू से हमला कर दिया। घटना में प्रार्थी का पिता सुभाष सिंह बीच-बचाव में घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी रविंदर सिंह (18) और हरकीरत सिंह (18) को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले में बीएनएस की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Latest Posts

Don't Miss