Latest Posts

रोहणीपुरम क्षेत्र में मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई, दो-दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, संवाद साधना। रोहणीपुरम वासुदेव हास्पिटल के पास दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर शाम 7 से 07.30 के मध्य प्रार्थी अपनी के्रटा कार सीजी-04 एलएस-70738 में अपने दोस्त मोहम्मद अमान, आकाश ठाकुर के साथ साथ गोल चैक सुन्दर नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वासुदेव हास्पिटल के पास, रोहणीपुरम तालाब में शहरूख भण्डार अपनी एक्टिवा में आया तथा राजिक नागा, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा एवं अन्य भी वहां आ गए तथा आपसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के मध्य गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों पक्षों के द्वारा अपने पास रखे हॉकी के स्टीक एवं नुकीले वस्तु से मारपीट किया। उक्त मारपीट से दोनों पक्षों के सिर एवं माथा तथा बाए हाथ, गर्दन के पीछे, दाहिने पैर के घूटना में चोट आया। प्रकरण में दोनों पक्षों के विरूद्ध थाना डीडी नगर में कांउटर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने प्रथम पक्ष के आरोपी आनंद विहार जागृति स्कूल के पीछे भाठागांव निवासी शुभम मिश्रा पिता मेजेश मिश्रा (29) युनी होम कॉलोनी निवासी आयुष अग्रवाल पिता जयंत अग्रवाल (24) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं द्वितीय पक्ष के आरोपी मोतीलाल नगर सरस्वती नगर निवासी ओम दुबे पिता राजीव दुबे (25) और वीआईपी चौक सुंदर नगर निवासी वैभव रंगी उर्फ हैप्पी रंगी पिता जितेन्द्र रंगी (25) को गिरफ्तार किया गया है।

Latest Posts

Don't Miss