रायपुर, संवाद साधना। राजधानी के ट्रांसपोर्ट व्यापारी के साथ ऑनलाइन प्लेटफर्म में ट्रेनिंग करने पर चार गुना फायदा का लालच देकर चार लोगों ने 71.50 लाख रुपए की ठगी की है। सरस्वती नगर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार बजरंग चौक कोटा रायपुर निवासी डागेश्वर सिंह ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। इसके साथ ठगी हुई है। माह जून 2025 में उसके मोबाईल नंबर में श्रेया अग्रवाल नाम की लडक़ी ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उसे अपने वाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा और ट्रेडिंग के नाम पर चार गुना फायदा का लालच देकर 19.50 लाख रुपए जमा कराई, जब रुपए वापस नहीं मिले तो प्रार्थी को ठगी का पता चला। कुछ दिन बाद अराध्या अग्रवाल नाम की लडक़ी ने भी पूर्व में हुए धोखाधड़ी के रुपए वापस दिलाने की बात कहकर अपने ट्रेडिंग कंपनी में जुडऩे की बात कहीं। उसके कहने पर प्रार्थी ने 5 लाख रुपए जमा किया। अराध्या अग्रवाल ने प्राफिट सहित 6 लाख रुपए बैंक वापस किए। आराध्या ने भी अपने ग्रुप में जोडक़र 52 लाख रुपए जमा कराए। इसके बाद रुपए निकालने की बात पर अराध्या ने प्रार्थी को पेनल्टी चार्ज एक्सट्रा भरने के लिए कही। इस बीच हर्षवर्धन, नीरज अग्रवाल का वाटसअप मैसेज/काल करके आनलाईन ट्रेडिंग छोडऩे पर पेनाल्टी भरने के लिए बोले, जिसके कारण फिर धोखाधड़ी होने का अंदाजा हुआ। आनलाईन 1930 पर साइबर सेल में सूचना दिया। श्रेया अग्रवाल, अराध्या अग्रवाल, हर्षवर्धन और नीरज अग्रवाल ने 71.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।



