Latest Posts

डीडी नगर में जानलेवा हमला, बदमाशाें ने व्यापारी काे पीटा, पुरानी बात काे लेकर चली लाठी डंडा व हथियार

राजधानी में पुलिसिंग व्यवस्था चरमराई, खुलेआम गुंडा बदमाश बीच रास्ते में कर रहे जानलेवा हमला
– 12 बजे रात के बाद भी पुलिस नहीं कर रही पूछताछ, इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद
– डीडी नगर में हुए गैंगवार की घटना ने क्षेत्र में फैला दी दहशत

रायपुर, संवाद साधना। राजधानी में अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। आए दिन गुंडा बदमाश खुले आम लोगों की पिटाई कर रहे हैं। वहीं बात-बात पर चाकू से हमला कर रहे हैं। गुरुवार को भी बदमाशों ने एक व्यापारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। राजधानी में पुलिसिलंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रातभर लडक़े व लड़किया घूमते या फिर कहीं कोने में बैठे नजर आते हैं। वहीं बदमाश चाकू लेकर खुले आम घुम रहे हैं। पुलिस की रोक टोक नहीं होने की वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इधर व्यापारी को पिटने वाले 5 से ज्यादा लडक़े थे, जिन्होंने अपने हाथों में हॉकी स्टीक, लाठी और नुकीले से मारकर गंभीर चोट पहुंचाई है। ये पुराने विवाद के चलते घटना घटी है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के रोहिणीपुरम का है। गुंडा बदमाशों के कारनामे देखकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बीच सडक़ लडक़े मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हमले में व्यापारी के सिर, माथे, गर्दन और पैरों में गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद से पुलिस ने हाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। वहीं, कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा कि विष्णुदेव के सुशासन का सैंपल देखिए रायपुर की सडक़ों पर फिर से गैंगवार, बदमाशों के हाथों में लाठी-डंडे, सडक़ों पर बहा खून और की गई कार से कुचलने की कोशिश – राजधानी बनी जंगलराज की तस्वीर! गृहमंत्री बंगाल फाइल्स एंजॉय कर रहे हैं यहां उनकी अपनी फाइल्स दागदार होती जा रही है…सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री बताएं, क़ानून व्यवस्था छुट्टी पर है या अपराधियों को खुली छूट दे रखी है?


जानिए पूरी घटना
पीड़ित वैभव सिंह ऑप्टिकल का व्यवसाय करता है। 11 सितंबर की शाम वह अपनी कार में मोहम्मद अमन और आकाश ठाकुर के साथ गोल चौक से सुंदर नगर की ओर जा रहा था। तभी शाम 7:30 बजे वासुदेव हॉस्पिटल के पास शाहरुख भंडार नाम का युवक अपनी स्कूटी को कार के सामने लाकर खड़ी कर दिया। वैभव अपनी कार से नीचे उतरा तभी राजिक नाना, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा और अन्य आरोपी एक दूसरी कार से पीछे की तरफ से आ गए। उन्होंने पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। फिर हॉकी स्टिक और नुकीली चीज से वैभव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लडक़ों ने लाठी से कार का कांच तोड़ दिया। इस मारपीट में वैभव के सिर, पैर में चोटें आई है। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जानलेवा हमले के तहत एफआईआर दर्ज की है।

हाफ मर्डर का केस हुआ दर्ज
पुलिस पीडि़त पक्ष से पूछताछ भी कर रही है। फिलहाल इस मामले में शाहरुख भंडार, राजिक नाना, गौरव हेपट और शुभम मिश्रा समेत अन्य आरोपी है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। आरोपियों की उम्र 22 से 30 साल के बीच है।

पीडि़त भी पुराना बदमाश
मामले में एक यह बात भी सामने आ रही है कि पीड़ित वैभव भी पुराना बदमाश है। उसके खिलाफ डीडी नगर थाने में 2022 में जानलेवा हमले के तहत एफआईआर दर्ज है। आरोप है कि उसने
अपने दोस्त ओम दुबे के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला किया था।

Latest Posts

Don't Miss