रायपुर, संवाद साधना। अवार्ड हुए छह पुलिस अफसरों की पदस्थापना आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है।

पिछले महीने से राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का आईपीएस अवार्ड हुआ था। अब राज्य सरकार ने उनकी पदस्थापना का आदेश जारी कर दियाहै। पंकज चंद्रा को सेनानी 13वीं वाहिनी छसब बांगो कोरबा, श्रीमती भावना पाण्डेय सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर, विमल कुमार बैस सेनानी 11वीं वाहिनी छसब जांजगीर चांपा, हरिश राठौर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, श्रीमती राजश्री मिश्रा पुलिस अधीक्षक एटीएस विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय छग नवा रायपुर व श्रीमती श्वेता श्रीवास्ताव को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर पदस्थ किया गया है।



