Latest Posts

अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

473 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

रायपुर, संवाद साधना। अदाणी फाउंडेशन, रायपुर ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम रायखेड़ा के महिला भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर में कुल 473 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क दवाओं का लाभ उठाया। शिविर में रायपुर से आए अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ और जनरल फिजिशियन शामिल थे। शिविर के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, अस्थि समस्याओं, महिला स्वास्थ्य और शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जांच की गई और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। गांवों में रहने वाले लोग अक्सर विशेषज्ञ डॉक्टरों तक नहीं पहुंच पाते और छोटी बीमारियां समय पर इलाज न मिलने के कारण गंभीर हो जाती हैं। इस शिविर के माध्यम से हमने स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने का प्रयास किया है और हमें खुशी है कि बड़ी संख्या में लोग इस पहल से लाभान्वित हुए।

Latest Posts

Don't Miss