Latest Posts

राजधानी पुलिस का ड्रग पेडलर पर कड़ा प्रहार, इवेंट मैनेजर भावेश गिरफ्तार

रायपुर में हाई-प्रोफाइल पार्टियों से जुड़ा ड्रग्स रैकेट, पहले करता था पंडताई फिर उतार ड्रग्स की दुनिया में
– नव्या और विधि के चैट्स से हुआ खुलासा
रायपुर, संवाद साधना। ड्रग्स पेडलर नव्या और विधि के चैट्स से बड़ा खुलासा हुआ है। राजधानी क्राइम ब्रांच की टीम ने इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाले भावेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि उसका संबंध ड्रग्स पैडलर नाविया मलिक और विधि अग्रवाल से जुड़ा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक भावेश शर्मा पिछले कई वर्षों से रायपुर और अन्य जगहों पर इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रहा था। पुलिस को शक है कि बड़े इवेंट्स और पार्टियों के दौरान ही ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। जांच में सामने आया है कि शर्मा के संपर्क दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से ड्रग्स सप्लायरों तक फैले हुए थे। वह कथित तौर पर एमडीएमए और कोकेन जैसे नशे को रायपुर समेत आसपास के इलाकों में खपाया करता था।
फोरेंसिक जांच जारी
पुलिस को भावेश शर्मा और विधि अग्रवाल के बीच संदिग्ध चैट्स मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा, उसके मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब भेजा गया है ताकि विस्तृत डाटा रिकवरी की जा सके। पुलिस का मानना है कि इन चैट्स से ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई और नामों का पर्दाफाश हो सकता है।

Latest Posts

Don't Miss