Latest Posts

बीमा सलाहकार के साथ ठगी, तीन क्रेडिट कार्ड से अज्ञात ने निकाले 3 लाख

रायपुर, संवाद साधना। एक बीमा सलाहकार के तीन क्रेडिट कार्ड से 3 लाख रुपए आहरण होने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने उनका मोबाइल नंबर हैक कर ओटीपी के माध्यम से रुपए का आहरण किया है। घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है। आजाद चौक पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आजाद चौक पुलिस के अनुसार रामसागरपारा रायपुर निवासी शोभित खंडेलवाल पिता गिरधारी लाल खंडेलवाल बीमा सलाहकार का कार्य करता है। उन्होने वर्ष 2022 में इंडसन बैक का क्रेडिट कार्ड, वर्ष 2023 में फेडरल बैक का और वर्ष 2025 के अगस्त माह में फेडरल बैक का क्रेडिट कार्ड लिया था है। 9 सितंबर 2025 को उसका मोबाइल दोपहर 1 बजे से हैक हो गया था, जिससे मोबाईल नंबर में आने वाले मैसेज व ओटीपी के माध्मय से फेडरल बैक का क्रेडिट कार्ड से 10295 रुपए दो बार कटा। फिर फेडरल बैक के दूसरे नंबर के क्रेडिट कार्ड से 44797.5, 40896.80, 40896.80 और 40896.80 रुपए व इंडसन बैक के क्रेडिट कार्ड से से 52178.01, 37873.20, 37873.20 रुपए कुल 316002.31 रुपए का किसी अज्ञात द्वारा धोखाधडी कर निकाल लिया आया है। फ्राड होने की आशंका से उसी दिन 1930 में फोन कर शिकायत दर्ज कराया।

 

Latest Posts

Don't Miss