रायपुर, संवाद साधना। मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और युवक की मौत हो गई है। महिला खेत में काम कर रही थी उसी समय हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। बुधवार को जिले में अकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें एक महिला, छात्र और युवक शामिल है।
मुजगहन थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम सिवनी की रहने वाली सुशीला साहू बुधवार को खेत में काम कर रही थी। अचानक मौसम में बदलाव आया और गरज चमक के साथ बारिश हुई। बारिश होने पर सुशील साहू खेत में ही पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। उसी समय अकाशीय बिजली गिरी और वह गंभीर रुप से घायल हो गई। खेत में काम कर रहे और उनके परिजनों में उन्हें इलाज के लिए अभनपुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार महामाया पारा पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। न्यू राजेन्द्र नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र की भी मौत हुई है।



