Latest Posts

काउंसलिंग के लिए पहुंची महिला ने खुद को थाना के सामने लगाई आग, 70 प्रतिशत झुलसा शरीर

रायपुर, सवाद साधना। महिला थाना परिसर में बुधवार को एक महिला ने खुद को आग लगा ली। आग लगाने के बाद वह चीखते-चिल्लाते हुए दौडक़र थाने के अंदर घुस गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। महिला के शरीर के कपड़े आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गए। डॉक्टरों के अनुसार महिला का शरीर 70 प्रतिशत झुलस गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद पीडि़ता काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थी। दोपहर 12 बजे महिला बाहर बैठी हुई थी, इसी दौरान महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसने अचानक खुद पर आग लगा ली और थाने के अंदर घुस गई। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को चीखते चिल्लाते हुए देखा और उसे बचाने लिए भागे। खिडक़ी के पर्दे, कंबल और पानी डालकर आग को बुझाई गई।
महिला की बहन ने बताया कि साल 2020 में पीडि़ता ने रायपुर कैलाशपुरी के निवासी शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बेटियां भी हैं। बहन के अनुसार पीडि़ता को शादी के बाद से ही शिवम प्रताडि़त कर रहा है। साथ ही शिवम बाहर जुआ खेलता है, सट्टा खेलता है। घर आकर बहन से मारपीट करता है। बच्चे और मायके वालों को जान से मारने की धमकी देता है।
पीडि़ता की बहन ने आगे कहा कि शादी के तुरंत बाद ही पीडि़ता के सिर को फोड़ की बात भी कही। वही दिवाली के पहले पुरानी बस्ती थाने में शिकायत भी किए थे। पुलिस वालों पर भी आरोप लगाया कि आएंगे-आएंगे कहते रहे लेकिन कोई नहीं आया। वही मंगलवार की रात को बहन को घर से बाहर निकाल दिया था। फिलहाल, पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

महिला का शरीर 70 प्रतिशत तक जल चुका है, अभी इलाज जारी है। वर्तमान में कुछ कह पाना संभव नही है।
हेमंत शर्मा, उपअधिक्षक डीकेएस रायपुर

 

Latest Posts

Don't Miss