Latest Posts

मोबाइल नंबर हैक कर खाते से निकाले 4.80 लाख

रायपुर, संवाद साधना मोबाइल नंबर हैक कर खाते से करीब 5 लाख रुपए आहरण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक, उसकी माता व पत्नी के खातों से रुपए आहरण किया है। सिविल लाइन पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार ओल्ड जनता कॉलोनी राजेन्द्र नगर निवासी देवेन्द्र सिंग (57) जरनल इंश्यारेंश एडवाइजर का काम करता है। 19 अगस्त शाम 6 से रात 9 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के मोबाईल नंबर को हैक करके बैक खाते से 95000 रुपए, बैक आफ बडौदा कटोरा तालाब रायपुर से 1 लाख रुपए, बैक आफ इंडिया अवति विहार रायपुर से 95 हजारु, प्रार्थी की मां गुरूचरण कौर के खाते बैक आफ बडौदा कटोरा तलाब रायपुर से 95 हजार, उसकी पत्नी सरबजीत कौर रिसम के खाते बैक आफ बडौदा कटोरा तालाब रायपुर से 95 हजार रुपए कुल 4.80 हजार रुपए आहरण कर लिए। इस संबध में प्रार्थी ने 19 अगसत को आनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराया है।

Latest Posts

Don't Miss