रायपुर, संवाद साधना। फेसबुक में महिला से पहचान बनाना युवक को महंगा पड़ गया। महिला ने युवक को दोगुना रुपए कमाने के झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी कर ली। ये रुपए महिला ने शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर ली अपने खाते में रुपए ट्रांसफर कराई थी। युवक को जब लाभ हुआ और रुपए आहरण करने का प्रयास किया, लेकिन रुपए आहरण नहीं कर पाया तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। दीनदयाल पुलिस के अनुसार बाजार चौक सरोना निवासी देवेन्द्र कुमार ठेकेदारी का काम करता है। 17 दिसंबर 2024 को फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान अदिति परमार नाम की महिला से हुई थी, जो शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने ज्यादा लाभ मिलने के संबंध में बताया था। इसके बाद महिला ने वाट्सअप नंबर से कॉल कर शेयर मार्केट के बारे में और जानकारी दी। फिर 1(213)9824706, 1(689)2970158 से लिंक आया, जिसको ओपन करने पर शेयर मार्केट का पेज ओपन होता था। 1 जनवरी 2025 व 20 जनवरी को प्रार्थी 10-10 लाख रुपए महिला के बताए खाता नंबर में ट्रांसफर कर दिया, लेकिन परंतु लाभ का पैसा निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकला। अधिक लाभ का झांसा देकर महिला ने 20 लाख रुपए ठग लिए।



