Latest Posts

सिविल लाइन और अभनपुर पुलिस ने गांजे के साथ किया 2 महिला और 2 पुरुष को गिरफ्तार

11 किलो गांजे के साथ महिला सहित 3 गिरफ्तार
रायपुर, संवाद साधना। सिविल लाइन पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले युवक के निशानदेही पर गांजा मंगाने वाली महिला और खपाने वाले एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से 11 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खादी भंडार के पास पंडरी में एक व्यक्ति अपने हाथ में एक ग्रे रंग का छीटदार बैग रखा है। बैग में गांजा रखा है, जिसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तरूण नगर बारा खोली सिविल लाइन निवासी उत्तम दीप (22), झंडा चौक सिविल लाइन निवासी श्रीमति सिल्ल मिश्रा और अविनाश मंदानी को गिरफ्तार किया है। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से पांच पैकेट मिला, जिसमें गांजा था, जिसका वजह 11.100 किलोग्राम था, जिसकी किमती 110500 रुपए आंकी गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी उत्तम दीप ने महिला सिल्लू मिश्रा के कहने पर ओडिशा के भवानी पटना से गांजा ला कर अविनाश मंदानी को देने पर एक किलोग्राम के के पीछे 1000 रुपए कमीशन और ओडिशा से आने जाने का खर्च भी देना बताया। इसके बाद टीम ने सिल्लू और अविनाश को गिरफ्तार किया।
अभनपुर में महिला से 420 ग्राम गांजा जब्त
अभनपुर पुलिस ने भी एक महिला ग्राम चंडी रावतपारा निवासी घुरवा महार पति द्वारका तिवारी (55) को 420 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 7 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को मुखबिर स सूचना मिली कि एक महिला पतली दुबली सांवली रंग की जो छिटदार साडी ब्लाउज पहनी है। ग्राम चंडी नहर पार रोड किनारे एक सफेद रंग के कैरी बैग में गांजा रखी है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर धुरवा महार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद किया गया।

Latest Posts

Don't Miss