रायपुर, संवाद साधना। अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) पर राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने कड़े और विस्तृत इंतजाम किए हैं। इस दौरान शहर में ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए रुट मैप तैयार किया गया है। वही परंपरा के अनुसार बड़ी मूर्तियों का विसर्जन महादेव घाट स्थित मुख्य कुंड में होगा और छोटी मूर्तियों के लिए शहरभर में तालाबों के पास अस्थायी विसर्जन कुंड तैयार किए गए हैं। शुक्रवार सुबह से ही घरों और कई पंडालों में हवन व पूर्णाहुति देर रात की गई। आज सुबह से ही विसर्जन का दौर शुरू हो जाएगा। घरों में विराजित प्रतिमाएं आसपास के तालाबों में विसर्जित की जाएगी। वहीं महादेव घाट में भी विसर्जित करेंगे। इसके लिए प्रशासन व निगम ने पुख्ता इंतजाम कर रखा है।
झांकी के लिए रूट, यातायात रहेगा प्रभावित, इन रूट्स पर आवाजाही प्रतिबंध
रात 8 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी-
शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक
तात्यापारा चौक से शारदा चौक
मौदहापारा से जयस्तंभ चौक
कालीबाड़ी से कोतवाली चौक
फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली चौक
गणेश झांकी देखने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था
कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग
शास्त्री बाजार
सुभाष स्टेडियम के सामने
गॉस मेमोरियल ग्राउंड
हिंद स्पोर्टिंग मैदान (लाखेनगर)
गांधी मैदान (बुढ़ेश्वर चौक)
आउटडोर स्टेडियम (श्याम टॉकीज)
सिंधी बाजार और एमजी रोड की गलियाँ
शहीद स्मारक भवन के पास (पंडरी, मोवा)
रात 10 बजे से इन रूट्स पर प्रतिबंध
सत्ती बाजार से अमीन पारा चौक
आश्रम तिराहा से लाखेनगर चौक
आमापारा तिराहा से लाखेनगर चौक
विसर्जन के बाद वापसी रूट और भारी वाहन बैन
महादेव घाट से वापसी का रूट रहेगा – महादेव घाट तिराहा, एनीकट मार्ग, भाठागांव चौक, रिंग रोड-1 विसर्जन के दौरान भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। रायपुरा चौक से वाहनों को रोका जाएगा और वैकल्पिक मार्ग अम्लेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध या खुड़मुड़ा-भाठागांव होकर तय किए गए हैं।
तालाबों में प्रतिमा विसर्जन पर रोक, अस्थायी कुंड तैयार
निगम ने साफ कर दिया है कि तालाबों में सीधे मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए 70 से अधिक अस्थायी विसर्जन कुंड और बड़ी टंकियां तैयार की गई हैं। निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर महादेव घाट पर 7 बड़े क्रेन लगाए गए हैं ताकि भारी प्रतिमाओं का सुरक्षित विसर्जन हो सके।
6 से 11 सितंबर तक रहेगी सख्त निगरानी
नगर निगम ने 6 से 11 सितंबर तक अलग-अलग पालियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। तीन शिफ्टों में 8-8 घंटे की ड्यूटी में क्रेन ऑपरेटर, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, निगम कर्मचारी, होमगार्ड और पुलिस बल के सदस्य तैनात रहेंगे। हर टीम में 30-30 सदस्य रहेंगे।
800 से अधिक पुलिसकर्मी, ड्रोन से निगरानी
विसर्जन और झांकियों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। ड्रोन और सीसीटीव कैमरों से पूरे कार्यक्रम की निगरानी की जाएगी। पुलिस बल को सीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे।



