– अज्ञात ने 3 मिनट के भीतर दिया घटना को अंजाम
रायपुर। कोटा रायपुर के टीचर्स कॉलोनी श्री राम मार्ट में अज्ञात चोरों ने स्पीच थैरेपिस्ट के यहां प्रवेश कर तीन मिनट में 7 लाख नकद और सोने की चैन चोरी कर फरार हो गया। चोरी रात 3 बजकर 4 मिनट में घर में प्रवेश किया और 3 मिनट के अंदर नकदी और चैन लेकर फरार हो गया। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। अज्ञात सूनेपन का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया गया है।द पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
सरस्वती नगर पुलिस ने बताया कि टीचर्स कालोनी श्री राम मार्ट के पास कोटा निवासी मोहम्मद सरताज स्पीच थैरेपिस्ट है। वह अपने आलमारी में 7 लाख रुपए नकद और दो तोले का सोने का चैन रखा था। 29 अगस्त रात 08.10 बजे ट्रेन से विशाखापट्नम घुमने गया था। 31 अगस्त सुबह करीबन 8 बजे काम करने वाली घर आई तो देखी कि अंदर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उसने वीडियोकॉल कर उक्त घटना की जानकारी दी। वीडियोकॉल की सहायता से आलमारी को चेक किया तो वहां 7 लाख रुपए नकद और सोने की चैन रखी वाली बैग नहीं थी। अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर 31 अगस्त रात करीब 3 बजे एक व्यक्ति घर में प्रवेश करते व कुछ ही देर में बाहर जाते दिखा।



