– गंज थाने में एमडीएमए प्रकरण के तहत ऑपरेशन निश्चय के तहत हुई गिरफ्तार
– विधि और ऋषि मुख्य मुख्य चेहरा, सोहेल और जुनैद है नव्या मालिक तथा अयाज परवेज के साथी
– अब तक मुख्य आरोपी नाव्या मलिक सहित 9 को किया जा चुका है गिरफ्तार
रायपर, संवाद साधना। राजधानी रायपुर में नशे का जाल दिनों-दिन गहराता जा रहा है। ड्रग्स सप्लाई और विक्रय अब शहर के हर गली-मोहल्ले तक पहुंच चुका है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद नए-नए नाम सामने आ रहे हैं, जो इस काले कारोबार से जुड़े हैं। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इवेंट ऑर्गनाइजर युवती विधि अग्रवाल समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो आरोपी पहले से गिरफ्तार नव्या मलिक के साथी बताए जा रहे हैं। वहीं एक विधि अग्रवाल का साथी है। पुलिस इनसे पूछताछ कर ड्रग्स नेटवर्क के गहराई तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शहर में ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त संदेश गया है, और आरोपियों की तलाश जारी है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को देवेन्द्र नगर में पकड़े आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस प्रकरण में टीम एंडी टू इंड कार्रवाई करते हुए सभी बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस पर टीम के सदस्यों द्वारा कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा शहर में एमडीएमए का कार्टल संचालित करने वाली नाव्या मलिक तथा उसके साथी अयान परवेज के प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर टीम के सदस्यों द्वारा उनकी भी पतासाजी करते हुए उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से प्रकरण से संबधित 3 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग प्रतिबंधित नशीली दवाई जप्त की गई है। टीम के सदस्यों द्वारा गिरफ्तार आरोपी नाव्या मलिक एवं अयान परवेज से इस एम.डी.एम.ए कार्टल में संलिप्त आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा माल को विधि अग्रवाल नामक महिला से प्राप्त करना बताने के साथ-साथ सोहेल खान तथा जुनैद अख्तर के भी प्रकरा में संलिप्त होना बताया गया, जिसपर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी सोहेल खान, जुनैद अख्तर एवं विधि अग्रवाल की भी पजासाजी कर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही विधि अग्रवाल से प्रकरण में संलिप्त आरोपी एवं एमडीएमए उपलब्ध कराने वाले व्यक्यिों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा ऋषी राज टण्डन के संबंध में जानकारी देने पर, प्रकरण में ऋषी को गिरफ्तार किया। इनसे भी पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गए आरोपी
शुभम कॉर्पोरेट्स आदित्य हाईट्स ए-501 थाना तेलीबांधा निवासी विधि अग्रवाल पिता महेश अग्रवाल (27), उसका साथी जी.टी. हाईट्स शंकर नगर थाना सिविल लाईन रायपुर निवासी ऋषी राज टंटन पिता, नव्या मलिका का साथ दलदली रोड महासमुंद निवासी सोहेल खान पिता सिकंदर खान (29) एंव बैद्यनाथ पारा धोबीगली थाना सिटी कोतवाली निवासी जुनैद अख्तर पिता जाहिर अख्तर (28) को गिरफ्तार किया गया है।



