Latest Posts

खेल महोत्सव बच्चों और महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

– अदाणी फाउंडेशन ने ताराशिव में किया आयोजन

रायपुर, संवाद साधना। अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के अंतर्गत ग्राम ताराशिव में खेल दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ गांव की माताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन के दौरान कबड्डी, मटका दौड़, मटका फोड़ और कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनका मकसद प्रतिभागियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ टीम भावना को प्रोत्साहित करना था। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला-अफजाई की गई। खास बात यह रही कि बच्चों के साथ माताओं ने भी पूरे जोश से प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया और अपनी ऊर्जा का परिचय दिया। इस आयोजन में 150 से अधिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें 19 माताओं ने सक्रिय रूप से खेलों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच पूर्णिमा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पंचगण विद्या वर्मा, मैना वर्मा, हेमंत वर्मा, भूलौ वर्मा, मोनू यादव और कृपा वर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों और माताओं को खेल भावना की शपथ दिलाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

Latest Posts

Don't Miss