रायपुर, संवाद साधना। आजाद चौक पुलिस ने हत्या के प्रयास के अपराधी भाटागांव रावतपुरा कॉलोनी ग्रीन विहार फेस 01 के सामने निवासी अमित साहू उर्फ बाबा उर्फ सुमित विश्वकर्मा (27) को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार ने बताया कि बढ़ाई पारा निवासी शेखर गुप्ता 1 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी अमित साहू उर्फ बाबा उर्फ सुमित विश्वकर्मा जो कि भाठागांव का रहने वाला है। गलत नियत से प्रार्थी के मोहल्ले में घुमते रहता है। 1 सितंबर रात 00.45 बजे आरोपी अमित साहू प्रार्थी के मोहल्ला में गलत नियत से घुम रहा था, जिसे प्रार्थी के भाई द्वारिका गुप्ता के द्वारा मना करने पर आरोपी ने हत्या करने के नियत से पेट में कैंची से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा। और घटना में प्रयुक्त कैंची को जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



