– बिना हेलमेट न बेचें दोपहिया वाहन
रायपुर। जिले में दोपहिया चालकों की सिर में चोट लगने से हो रही मौतों को लेकर रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने वाहन डीलर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में रायपुर के 51 दोपहिया वाहन डीलर्स शामिल हुए । एसएसपी ने डीलर्स से कहा कि जब आप ग्राहक को बाइक बेचते हैं तो उनका माइंडसेट बदल देते हैं, ऐसे में ग्राहकों को सुरक्षा की जानकारी देना भी आपकी जिम्मेदारी है। वाहन खरीदते समय ग्राहकों से पूछें – क्या वह बालिग है, ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं, वाहन कौन चलाएगा, और उसकी सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी क्यों है।
स्पीड बाइक खरीदने वाले युवाओं को बिना जानकारी दिए वाहन बेचना खतरनाक साबित हो रहा है, क्योंकि वे बिना सुरक्षा उपायों को समझे स्टंट करते हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि एक युवा की मौत तीन पीढिय़ों को प्रभावित करती है, इसलिए दोपहिया के साथ हेलमेट देना अनिवार्य करें।
ऑटो डीलर्स एसोसिएशन उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी ने आश्वस्त किया कि सभी डीलर्स हेलमेट के साथ बाइक देंगे और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी देंगे। साथ ही डीलर शोरूम में हेलमेट जागरूकता फ्लैक्स लगाया जाएगा और ग्राहक को जीपीएस आधारित निगरानी एप की जानकारी



