Latest Posts

ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक पुलिस रिमांड पर, शराब कारोबारी अनवर ढेबर और शोएब से रिश्ते कबूले

रायपुर। राजधानी की चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक ने पूछताछ में शराब कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर से संबंध होने की बात स्वीकार की है। नव्या 4 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर है। उसने शोएब को दोस्त बताते हुए, उसके साथ पार्टियों और उसके घर का इंटीरियर डिजाइन करने की बात कबूली है। आरोपी नव्या ने दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड, मालदीव समेत कई देशों की यात्रा की बात भी कबूल किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह एक बड़े शराब कारोबारी के साथ तुर्की में तीन दिन रही थी। उसका एक मोबाइल बरामद हुआ है, दूसरा अब भी गायब है। नव्या के हाई-प्रोफाइल नेटवर्क और ड्रग्स सिंडिकेट की परतें लगातार खुल रही हैं। पुलिस जल्द और बड़े खुलासों की संभावना जता रही है।
करीबी अयान परवेज गिरफ्तार
पुलिस ने नव्या के करीबी दोस्त अयान परवेज (30), निवासी मोतीनगर को गिरफ्तार किया है। दोनों ड्रग्स की तस्करी में साथ थे और विदेश भी गए थे। अयान के मोबाइल से नव्या के तीन आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को शक है कि अयान, नव्या को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था, क्योंकि उसके खातों में भारी रकम का ट्रांजेक्शन मिला है।
कई युवतियों से लिंक, एक युवा नेत्री भी रडार पर
जांच में नव्या के दुर्ग, भिलाई और रायपुर की अन्य युवतियों से संबंध मिले हैं। इनमें से एक युवा नेत्री भी है। पुलिस जल्द सभी को पूछताछ के लिए तलब करेगी।
नार्को टेस्ट की तैयारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही, इसीलिए नाकोटिक ड्रग डिटेक्शन टेस्ट (नार्को टेस्ट) की अनुमति लेने की तैयारी चल रही है।

Latest Posts

Don't Miss