Latest Posts

एनएचएम कर्मचारियों ने 24 घंटे में काम पर लौटने की चेतावनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी है। इसी बीच मिशन प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे में ड्यूटी पर लौटने का अंतिम चेतावनी दिया गया था। यदि कर्मचारी तय समय में काम पर नहीं लौटते तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

सोमवार को जारी इस आदेश के विरोध में हड़ताली कर्मचारियों ने मंगलवार को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय का घेराव किया। गुस्साए कर्मचारियों ने आदेश की कॉपी फाडक़र जलाई और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। कार्यालय के बाहर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से सेवा नियमतीकरण, वेतन विसंगति और स्थायी नियुक्ति समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
आयुक्त सह मिशन संचालक, एनएचएम छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि हड़ताल लोकहित के खिलाफ है और अनाधिकृत अनुपस्थिति पहले ही चिन्हित की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई के आदेश सक्षम स्तर पर जारी हो चुके हैं, और अब काम पर न लौटने वालों की सेवा समाप्त की जाएगी।

Latest Posts

Don't Miss