Latest Posts

कैट की दुर्ग एवं कवर्धा इकाइयों का गठन, दो जिलों को मिले नए अध्यक्ष

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) प्रदेश में अपनी इकाइयों का विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में कैट की दुर्ग व कवर्धा इकाइयों का गठन मंगलवार को हुआ। प्रदेश कार्यालय में इसके लिए बैठक हुई। आगामी दो वर्षों के लिए दुर्ग एवं कवर्धा इकाईयों का गठन किया गया।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) अमर पारवानी को राज्य की विभिन्न जिला इकाइयों के गठन हेतु अधिकृत किया गया। उनके मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में कैट की दुर्ग एवं कवर्धा इकाइयों का गठन सर्वसम्मति से किया गया तथा अध्यक्षो के नाम मनोनित किए गए। श्री पारवानी ने बताया कि 2 जिला इकाईयों से दुर्ग इकाई के मोहम्मद अली हिरानी ने प्रकाश सांखला का नाम दुर्ग इकाई अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तुत किया। कैट कवर्धा इकाई के राजेन्द्र श्री श्रीमाल (जैन) ने दीप शर्मा ंका नाम कवर्धा इकाई अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तुत किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्तावित नामों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। यह निर्वाचन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खण्डेलवाल की अनुशंसा पर हुआ।

Latest Posts

Don't Miss