Latest Posts

खेत से सोलर पंप के सामान और दो बंडल जाली तार पार

रायपुर, संवाद साधना। तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम सरफोंगा व सरोरा में अज्ञात चोरों ने खेत से सोलर पंप के सामान और दो बंडल जाली तार को चोरी कल लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुजिल के अनुसार सरफोंगा निवासी लाल सिंह खेतों में सिंचाई के लिए सोलर पंप स्थापित किया था। 30 अगस्त सुबह 10 बजे को खेत गया और सिंचाई के लिए पंप चालू किया तो पंप चालू नहीं हुुआ, तो देखा कि पंप का कंट्रोलर, सोलर पेनल का वायर तथा बाकी कनेक्ट्रर्स उसमें नही थे। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग 45000 रुपए आंकी गई है। वहीं ग्राम सरोरा में भी अज्ञात चोरों ने खेत से दो बंडल तार चोरी कर लिया है। प्रार्थी गजाधर साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि परसदा रोड में 1 एकड़ 3 डिसमील जमीन है। इसमें मै नीलगिरी पौधा लगया है। पौधाों की सुरक्षा के लिए चार बंडल जाली तार खरीद कर एक वर्ष पूर्व लगाया था। 16 अगस्त सुबह करीब 9 बजे खेत में गया देखा कि पौधा की सुरक्षा के लिए लगाए जाली तार 2 बंडल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, जिसकी कीमती 6 हजार रुपए आंकी गई है। प्रार्थी को गांव के ईश्वर रात्रे एवं उसके साथियों के उपर संदेह है क्योंकि ये लोग गांव में नशापानी कर गांव के लोहा लखड़ को चोरी कर कबाड़ी में बेचकर शराब पीते हैं।

Latest Posts

Don't Miss