Latest Posts

फैक्ट्री के कर्मचारी पर लोहे के पट्टे से वार, दो पर मामला दर्ज

रायपुर, संवाद साधना। जरौद स्थित नूतन इस्पात फैक्ट्री में दो ने मिलकर एक कर्मचारी की बेदम पिटाई कर दी। उस पर लोहे के पट्टे से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
कंपनी का सुपरवाईजर किशन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि है। 31 अगस्त सुबह करीबन 9 बजे अपने फीटर बेदराम ठाकुर, फेब्रीकेटर हरीशचंद के साथ नूतन इस्पात के स्टोर रूम में बैठा था, तभी फैक्ट्री का पूर्व कर्मचारी किशोर भार्गव स्टोर रूम में आया और बेदराम ठाकुर को पुराने विवाद पर से गाली गलौज कर मारने की धमकी दिया। बेदराम ठाकुर, हरीशचंद उसी स्टोर रूम में करीबन 11.30 बजे नाश्ता कर रहे थे तभी किशोर भार्गव फिर से आया और बेदराम ठाकुर पड़े स्केल पट्टी से पीटने लगा। इसी बीच फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारी सागर निषाद और किशारे भार्गव दोनों मिलकर स्टोर रूम के बाहर पड़े लोहे का पट्टा उठा कर बेदराम ठाकुर के सिर में तथा अन्य जगह जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाया हैं। इससे बेदराम ठाकुर बेहोश हो गया। इसके बाद सागर निषाद और किशोर भार्गव वहां से भाग गए। इसके बाद कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने बेदराम को लक्ष्मीनारायण अस्पताल सेमरिया लाकर भर्ती कराया हैं, जहां ईलाज चल रहा हैं।

Latest Posts

Don't Miss